
देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने रविवार को देवास जिले का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले माँ तुलजा भवानी एवं माँ चामुंडा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।
डॉ. सिंह ने देवास जिले के टेलीटुताई स्थित 200 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद वे शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत झोंकर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मनोज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
