जल जीवन मिशन: अब महिलाएं खुद जांचेंगी पानी की शुद्धता, छतरपुर के करकी में प्रशिक्षण

छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करकी में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अनिल कुमार लागरखा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकासखंड समन्वयक पी.एल. अहिरवार ने महिलाओं को जल परीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्राम में गठित जल गुणवत्ता निगरानी समिति की सदस्य महिलाओं को भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को जल की गुणवत्ता की पहचान करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने गांव में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की शुद्धता की स्वयं निगरानी कर सकें। इस पहल से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि जल संरक्षण और जल गुणवत्ता के प्रति स्थानीय स्तर पर जागरूकता भी बढ़ेगी।

जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें अपने गांव की जल सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Next Post

साप्ताहिक ट्रेन अब हर रोज, अयोध्या के लिए भी मिली रेल की सौगात; कल सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

Tue Apr 28 , 2026
इटारसी। नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी साझा की है। सांसद के प्रयासों से रेल विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एक साप्ताहिक ट्रेन को अब प्रतिदिन चलाने की मंजूरी दी है, जिसे सांसद 29 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। […]

You May Like