पिपलियामंडी स्टेशन पर डेमू ट्रेन में धुएं से रही अफरा-तफरी 

पिपलियामंडी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भीलवाड़ा से रतलाम जा रही पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास पहुंची, उसके दूसरे इंजन से तेज धुआं निकलता देखा गया। इंजन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को वहीं रोक दिया। कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर झांकते दिखे, तो कई सुरक्षा की दृष्टि से नीचे उतरकर किनारे खड़े हो गए।

रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों और चालक ने इंजन को बंद कर त्वरित जांच की। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खामी सामने आई जिसे ठीक कर लिया गया। करीब 16 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यात्रियों ने राहत की सांस ली और कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर रेलवे प्रशासन से सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और घटना की जांच की मांग की।

Next Post

रीवा प्रयागराज मार्ग पर अवैधानिक रूप से खड़े ट्रकों पर चालानी कार्यवाही 

Wed Aug 6 , 2025
रीवा। परिवहन विभाग ने रीवा-प्रयागराज मार्ग पर सड़क किनारे अवैधानिक रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। इस मार्ग पर अवैध रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों के कारण यातायात व्यवधान और सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा ने विशेष […]

You May Like