जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय समेत नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ग्वारीघाट भटौली विसर्जन कुंड स्थल एवं हनुमानताल तालाब का निरीक्षण कर जायजा लेने पहुंचे।
साथ ही विसर्जन स्थलों में व्यवस्था के संबध आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा गया कि विसर्जन घाटो की साफ सफाई, विसर्जन स्थल तक पहुंच मार्ग का दुरूस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविको की व्यवस्था, विसर्जन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था यथा सम्भव सम्बंधित विभाग से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करा लें ताकि विसर्जन के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
