इंदौर: शहर और प्रदेश की सड़कों पर गड्ढों के लिए मंत्री विजयवर्गीय ने जनता से माफी मांगी है. उन्होंने कहा ,बारिश के कारण गड्ढों का पेचवर्क कार्य देरी से शुरू हुआ है, अब तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर को भी निर्देश दिए है कि अन्य विभागों की सर्विस रोड को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश दे.मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने शनिवार रात को सिटी बस ऑफिस के बाहर बीआरटीएस पर पेंच वर्क कार्य का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जनता को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते है. बारिश के कारण सड़क पेंचवर्क काम में देरी हुई है. हमारी तैयारी दिवाली के पहले की थी, लेकिन बारिश के कारण काम नहीं हो सका. विजयवर्गीय ने कहा कि शहर में अब बहुत तेज गति से काम चल रहा है. प्रदेश में भी हम एक महीने के भीतर गड्ढे भर देंगे. इंदौर पेंच वर्क कार्य की गुणवत्ता का खुद महापौर ध्यान रख रहे है.
बिहार में जीत रहे 160 सीट
राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर उन्होंने कहा कि बिहार हम 160 सीटें जीत रहे है. बिहार में हार से बचने के लिए राहुल ऐसे बयान दे रहे है, क्योंकि हार के बाद जवाब तो हाईकमान को देना पड़ता है
