असिस्टेंट कमिश्नर, इंस्पेक्टर से पूछताछ
जबलपुर:सीबीआई ने केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो मामला रिश्वत से जुड़ा हुआ है। सीबीआई की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर और एक इंस्पेक्टर से पूछताछ शुरू कर दी है। मामला 4 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़ा हुआ है।
कार्रवाई ग्वारीघाट स्थित जीएसटी कार्यालय में चल रही है। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर ने होटल कारोबारी विवेक त्रिपाठी से दस लाख रूपए की डिमांड की है। जिसके एवज में कार्रवाई न करने और मामला निपटाने रकम मांगी है हालांकि समाचार लिखे जाने तक सीबीआई की कार्रवाई जारी है, अधिकृत बयान जारी नहीं हुआ है।
