
सिंगरौली । सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ प्रांत के नवा टोला में पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार चालक ने टक्कर मार दिया, जहां इस हादसे में महिला घायल हो गई। वहीं मोटरसाइकिल में सवार चालक की जिला चिकित्सालय बैढ़न में मौत हो गई। वहीं महिला का इलाज सिंगरौली हॉस्पिटल में चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बिहारपुर के सपहा-नवाटोला निवासी मोटरसाइकिल सवार 17 वर्षीय किशोर बालक बृजेश कुमार केवट तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुये आ रहा था कि आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पैदल जा रही महिला सुनीता पति श्यामकार्तिक जायसवाल उम्र 25 वर्ष को टक्कर मारते हुये खुद बेकाबू होकर सड़क पर गिर पड़ा। जहां इस हादसे में राहगीर महिला एवं बाइक सवार बालक घायल हो गया। दोनों घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया। उपचार के दौरान बृजेश की मौत हो गई। वही महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने रिफर कर दिया, जिसका इलाज एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार बिहारपुर के सपहा-नवाटोला निवासी मोटरसाइकिल सवार 17 वर्षीय किशोर बालक बृजेश कुमार केवट तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुये आ रहा था कि आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पैदल जा रही महिला सुनीता पति श्यामकार्तिक जायसवाल उम्र 25 वर्ष को टक्कर मारते हुये खुद बेकाबू होकर सड़क पर गिर पड़ा। जहां इस हादसे में राहगीर महिला एवं बाइक सवार बालक घायल हो गया। दोनों घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया। उपचार के दौरान बृजेश की मौत हो गई। वही महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने रिफर कर दिया, जिसका इलाज एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
