खंडवा: हर गांव में पेयजल उपलब्ध कराने पर सरकार काफी धन राशि खर्च कर रही है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खण्डवा विधायक कंचन तनवे के साथ कलेक्टर ऋषव गुप्ता रांजनी, पांगरा एवं पोखरकलां पहुंच गए। वहां पीएचई और पीडब्ल्यूडी के कामों में ऐसी अनियमितताएं मिलीं, कि वे दंग रह गए। नलों के हालात खराब थे। पाइप लाइन दुर्दशा का शिकार थीं।
छह महीने पहले बनी सडक़ उधड़ती देख कलेक्टर व सांसद दोनों भडक़ गए। ग्रामीण भी पहुंच गए थे। उन्होंने पेयजल व सडक़ दोनों मामलों में शिकायतें कीं। साइड शोल्डर मुरम के बजाए मिट्टी से भरे थे। कलेक्टर ने श्री शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। दो ईई को शोकाज नोटिस भी दिए गए हैं।पोखरकलां में जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत बिछाई गई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन कार्य के पश्चात रोड रेस्टोरेशन का काम में गुणवत्ता का नामोनिशान नहीं था।
पूर्व में टी.एल. बैठकों एवं दिशा की बैठक में उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तरूण शर्मा को बार-बार निर्देशित किया गया था।कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के ईई और उद्यानिकी व कृषि उपसंचालकों को भी टीएल बैठकों में जो निर्देश दिए हैं, उनका भी पालन नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर व विधायक को इनके बारे में लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
