
बागली। आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत धावड़िया चार अलग-अलग छोटे गांव एवं 4मजरे टोले में विभाजित होकर भौगोलिक दृष्टि से बड़ी ग्राम पंचायत है। 15 अगस्त को ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान बागली विधायक मुरली भंवरा में झंडा वंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता राम सिंह ओसारी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव गुवाड़ी सरपंच दुर्गा गोविंद बैरागी अंबा पानी सरपंच अनसूया वीरम सिंह कुमारिया भगवान सिंह पटेल प्रेम सिंह जी बाबूलाल जी राम प्रसाद जी मांगीलाल जी नंदराम भूरिया गोपाल पटेल उप सरपंच मुकेश जी हाई स्कूल प्रिंसिपल प्रकाश चंद डाबी लोकेंद्र परिहार पवन पाचोरीया भगवान सिंह पिंडोरिया देवकरण सर आशा परिहार मुरली राठौर सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आभार ग्राम पंचायत सरपंच तेज सिंह ओसारी ने मानते हुए कहा कि यह क्षेत्र दूरस्थ बस्ती के रूप में बसा हुवा है। यहां दूर-दूर परिवार रहते हैं। विधायक भंवरा जी के सहयोग से हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण हो गया है। पंचायत से जुड़े गांव बावड़ी खेड़ा तक सुलभ आवागमन सुविधा हो गई है। चौपाल चैनपुरा बावड़ी खेड़ा खेड़ा पाजंरीया सहित दूर अंचल क्षेत्र में बसे नागरिकों के लिए बड़ा सामुदायिक भवन जिसमें शादी विवाह समारोह संपन्न हो सके यदि उसकी स्वीकृति मिल जाती है ।तो यह हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस पर उपहार रहेगा दूसरी बात में सरपंच ने बताया की बावड़ी खेड़ा होते हुए इंदौर तक का मार्ग यदि बन जाए तो यहां से आवागमन की सुविधा भी हो जाएगी। इस मार्ग के बन जाने से इंदौर की दूरी महज 40 किलोमीटर हो जाएगी जिससे किराया भी कम लगेगा और खर्च भी काम होगा।
