चोरी के झूठे आरोप में 8 साल की मासूम को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

ग्वालियर। 8 साल की बच्ची के साथ ऐसी बर्बरता की गई कि उसकी जान चली गई। मासूम बच्ची की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने बच्ची पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और उसके साथ इतनी बर्बरता से मारपीट की कि उसकी जान चली गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और तनाव का माहौल है।

बरागांव के रहने वाले सलमान खान की 8 वर्षीय बेटी चाहत उर्फ अमीन खान घटना के समय घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के एक परिवार ने बच्ची पर चोरी का आरोप लगाया और घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट से बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। डरी-सहमी मासूम किसी तरह अपने घर के अंदर ही रही, जहां अत्यधिक चोट और सदमे के कारण उसकी मौत हो गई। जब काफी देर बाद माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने अपनी लाडली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर पड़ा देखा। बच्ची के पूरे शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे, जिसे देखकर कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुरानी छावनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी अपने घर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण में अतिक्रमण ही सबसे बड़ी बाधा – आचार्य पंडित रवि शास्त्री जी महाराज

Fri Jun 19 , 2026
दमोह.विश्वविख्यात व आस्था के प्रमुख केंद्र श्री देव जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर बांदकपुर के सर्वांगीण विकास हेतु लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. यह परियोजना पूर्ण होने के पश्चात मंदिर की दिव्यता भव्यता व आध्यात्मिक गरिमा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी […]

You May Like