
रायसेन। सागर भोपाल स्टेट हाइवे सड़क वर्ष 2016 में बनी 35 करोड़ की सड़क दो-तीन साल बाद ही उखड़नी शुरू हो गई थी।
बारिश के इस मौसम में सड़क बदहाल हो गई है। रायसेन से नरवर तक स्टेट हाईवे की इस सड़क की लंबाई 21 किमी है।, जिसमें 2 हजार छोटे बड़े गड्ढ़े उभर चुके हैं। सैकड़ों गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि किसी की जान तक जा सकती है।एक से सवा फीट तक गहरे गड्ढों के कारण लोगों की जान हर रोज खतरे में पड़ रही है। रख रखाव नहीं होने के कारण अवधि खत्म होने से पहले ही पूरी सड़क खत्म हो चुकी है। हर दिन जाम, गड्ढों में फंसे हुए वाहन और हादसों के खतरे की वजह से लोगों ने अब कार, बाइक से इस सड़क पर चलना बंद कर दिया है।
बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से ट्रकों के पहिए धंस रहे….
दूर-दूर तक सड़क नहीं सिर्फ गड्ढे दिखते है।आए दिन वाहनों मालवाहक वाहनों के पहिए फंस रहे हैं।
सागर भोपाल रायसेन स्टेट हाईवे तक इस सड़क की नरवर तक लंबाई 21 किमी है। जिसमें 2 हजार छोटे-बड़े गड्ढे हैं। करीब 100 इतने खतरनाक है कि किसी की जान तक ले सकते हैं।
इस दौरान स्टेट हाईवे की ओर से रायसेन की तरफ आने वाले भारी वाहन के पहिए अधिकांश समय गड्ढों में फंसे देखे जा सकते हैं। जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहना आम बात है। लोगों ने बताया कि हर दिन ऐसा ही नजारा रहता है।
इनका कहना है ….
जल्द ही किया जाएगा सड़क सुधार कार्य….
जल्द ही गड्ढों में तब्दील हुई फोरलेन सड़क चौड़ीकरण में पेंचवर्क कराया जाकर सुधार कार्य किया जाएगा।चिंता की कोई बात नहीं है।
बीके सूत्रकार पीडब्लूडी ईई रायसेन
