जिला चिकित्सालय परिसर में बोरियों में भरा पड़ा है मेडिकल वेस्ट

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में मेडिकल वेस्ट के लिए कोई अब तक इंतजामात नही हो पाया है। जिला चिकित्सालय का मेडिकल वेस्ट कई दिनों से बोरियों में भर कर रखा गया है। गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा अभी तक सरकारी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने का इंतजामात एवं व्यवस्था नही कर पाया है। जिले के अधिकांश सरकारी अस्पताल एवं प्राईवेट नर्सिंग होम व क्लीनिको का मेडिकल वेस्ट सतना भेजा जाता है। जिसके चलते बैढ़न शहर समेत अन्य नगर कस्बो से मेडिकल से जुड़े मेडिकल वेस्ट कई दिनों तक यहां पड़े रहते हैं या फिर क्लीनिक व मेडिकल स्टोर के दुकानदारों द्वारा नालियों में फेंक दिया जाता है। इधर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में कई बोरियों में मेडिकल वेस्ट भर कर लावारिस की तरह छोड़ दिया गया है।

Next Post

परशुराम जन्मोत्सव पर मुरार में निकली शोभायात्रा

Sat May 3 , 2025
ग्वालियर।भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा आज सांयकाल गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष पंडित राम पाठक, चल समारोह समिति के संयोजक रामनिवास समाधिया एवं मीडिया प्रभारी पंकज पाठक ने बताया कि शोभायात्रा भगवान परशुराम मंदिर, घासमंडी से […]

You May Like