परशुराम जन्मोत्सव पर मुरार में निकली शोभायात्रा

ग्वालियर।भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा आज सांयकाल गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष पंडित राम पाठक, चल समारोह समिति के संयोजक रामनिवास समाधिया एवं मीडिया प्रभारी पंकज पाठक ने बताया कि शोभायात्रा भगवान परशुराम मंदिर, घासमंडी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुई जो गिर्राज मंदिर, बारादरी चौराहा, माल रोड, खुला संतर, अग्रसेन चौराहा होते हुये श्री परशुराम मंदिर में सभा के रूप में तब्दील हुई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश शुक्ला, मंत्री मध्यप्रदेश शासन थे विशेष अतिथि विधायक हेमंत कटारे, पंकज उपाध्याय, अमरीश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने की।

भगवान परशुराम मंदिर में फूल बंगला एवं छप्पन भोग लगाया गया।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम के सुसज्जित रथ के अलावा हरिदास महाराज जड़ेरुआ सरकार, महामंडलेश्वर रामदास महाराज दंदरौआ धाम ,रामसेवक दास महाराज गंगादास की बड़ी शाला, घनश्याम दास महाराज महा त्यागी त्यागी आश्रम मुरार शोभायमान रहे।

शोभायात्रा में ढोल ताशे के साथ एक दर्जन झांकियां मौजूद रहीं। घोड़ो पर सवार युवा ब्राह्मण धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे।

शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह विभिन्न सामाजिक राजनैतिक एवं व्यापारी बंधुओं द्वारा आरती एंव पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं दुध कि ठंडाई, शरवत व पेय पदार्थ आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरेश कटारे, वासुदेव शर्मा (कक्का), महामंत्री रामबाबू शर्मा, नरेश पचौरी, मीडिया प्रभारी पंकज पाठक, महिला अध्यक्ष कांता शर्मा, स्वागत अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, सनाढय सभा के अध्यक्ष महेश शर्मा, जे पी शुक्ला, महन्त हरीशंकर श्रोती,मुकेश शर्मा, अमरीश शर्मा, सन्नी दंडोतिया, कवि रविन्द्र शर्मा, रुपेश दुबे, मौजूद थे ।

Next Post

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है निष्पक्ष प्रेस: विजेंद्र गुप्ता

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्री गुप्ता ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सभी […]

You May Like