चाकू लेकर घूमने वाले को दो साल की सजा

जबलपुर: न्यायिक मजिस्टे्ट प्रथम श्रेणी ऋषिराज मिश्रा की अदालत ने चाकू रखकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने वाले आरोपी विनायक उर्फ मोनू झा को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को दो साल के कठोर कारावास व दो सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अदालत के समक्ष एडीपीओं वर्षा मेहता ने पक्ष रखा। जिन्होंने बताया कि रांझी पुलिस ने 7 सितंबर 2023 को आरोपी विनायक उर्फ मोनू झा को सेंट जोसफ स्कूल के समप चंदन कालोनी से एक धारदार चाकू के साथ उस वक्त हिरासत में लिया था। जब वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। विचारण उपरांत न्यायालय ने आरोपी को उक्त सजा सुनाई।

Next Post

चाकूबाज को छह माह की सजा

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर: न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी ऋचा बठेजा की अदालत ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी सुशील केवट को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी सुशील को छह माह की सजा व दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।अदालत को एडीपीओ अंजीता सिंह ने बताया कि 13 […]

You May Like