बीएनपी प्रमुख रहमान ने मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की

ढाका, 27 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को अगरगांव स्थित चुनाव प्रशिक्षण संस्थान में अपनी मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। उनके दस्तावेज 29 दिसंबर को चुनाव आयोग के सामने पेश किये जायेंगे, ताकि राष्ट्रीय मतदाता सूची में उन्हें शामिल करने पर निर्णय लिया जा सके।

श्री रहमान कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब एक बजे चुनाव प्रशिक्षण संस्थान की इमारत में दाखिल हुए। श्री रहमान की पत्नी जुबैदा रहमान और उनकी बेटी जाइमा रहमान, सुश्री जाइमा की पंजीकरण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दोपहर करीब 12:20 बजे ही वहां पहुंच गयी थीं। सुश्री जाइमा अपनी प्रक्रिया सबसे पहले पूरी कर दोपहर करीब 12:45 बजे परिसर से बाहर निकल गयीं, जबकि रहमान उनके कुछ ही देर बाद, दोपहर करीब 1:20 बजे वहां से रवाना हुए।”

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, रहमान पहले ही ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा कर चुके हैं। शनिवार को उन्होंने बायोमेट्रिक चरण पूरा किया। आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने कहा कि रहमान के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज अगले दिन आयोग के सामने पेश किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि श्री रहमान और उनकी बेटी दोनों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ढाका-17 चुनाव क्षेत्र के गुलशन क्षेत्र के वार्ड 19 के तहत आवेदन किया है। चुनाव आयोग भवन में मीडिया से बात करते हुए श्री अख्तर अहमद ने कहा कि बायोमेट्रिक डाटा एकत्रित किया गया है, लेकिन मतदाता सूची में औपचारिक रूप से शामिल करने के लिए आयोग की मंजूरी जरूरी है।

उन्होंने चुनावी रोल अधिनियम 2009 के सेक्शन 15 का हवाला दिया, जिसके तहत आयोग किसी भी योग्य वयस्क को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने का अधिकार रखता है। उन्होंने कहा, “सत्यापन के बाद राष्ट्रीय पहचान संख्या (एनआईडी) उत्पन्न की जा सकती है, लेकिन शामिल करने का अंतिम निर्णय आयुक्तों के पास है।”

एनआईडी प्रभाग के निदेशक जनरल एएसएम हुमायूं कबीर ने कहा कि श्री रहमान को 24 घंटे के भीतर एनआईडी कॉर्ड मिल सकता है।

 

 

Next Post

सड़क दुघर्टना में ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat Dec 27 , 2025
सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सोनवर्षा के चमारी सोनवर्षा में डॉड़ी के समीप एक ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इस घटना में चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 7 बजे हुई। बताया गया है कि […]

You May Like