राष्ट्रभक्ति, अनुशासन,सेवा का अद्भुत कदमताल

सीहोर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह पर रविवार को विशाल पथ संचलन निकला. इस पथ संचलन में शामिल 5 हजार से अधिक स्वयं सेवकों ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की अद्भुत कदमताल प्रदर्शित कर शहर का मन मोह लिया.शताब्दी वर्ष का यह पथ संचलन बाल विहार मैदान से शुरु हुआ. भारत माता की वंदना कर शुरु हुए पथ संचलन का स्वागत करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा. हर 50 मीटर की दूरी पर स्वागत मंच लगाए गए थे.

जन-प्रतिनिधि, डॉक्टर, अभिभाषक, शिक्षक सहित कई प्रोफेशनल्स भी इसका हिस्सा बने. एक साथ कदमताल करते जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक निकले तो हर कोई इन्हें देखने और स्वागत के लिए आतुर नजर आया. इससे पूर्व बालविहार मैदान पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा संबोधित करते हुए उन्हें संघ की गतिविधियों और उद्देश्य से अवगत कराया गया.
बाल बिहार मैदान से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो मनकामेश्वर मंदिर से तहसील चौराहा, तहसील चौराहा से वापस मनकामेश्वर मंदिर, अटल चौक, चरखा लाइन चौराहा से अमर टॉकीज के सामने से पावर हाउस चौराहा, मछली पुल से सीधे पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा से पान चौराहा, गांधी रोड से चकला मोहल्ला, आष्टा रोड, जगदीश मंदिर चौराहा से पोस्ट ऑफिस होते हुए गंगा आश्रम, ट्रामा सेंटर, नदी चौराहा, बंदी मुक्त हनुमान मंदिर के सामने से बाल विहार मैदान पहुंचा. आरएसएस का पथ संचलन जिस सड़क से गुजर रहा था वहां नागरिक रुककर पथ संचलन देख रहे थे. इतना ही नहीं जगह- जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया जा रहा था. जिससे सड़कें फूलों व पंखडिय़ों से पट गई थीं.
गौरतलब है कि पथ संचलन की तैयारियां करीब एक सप्ताह पहले से ही की जा रही थीं. इस दौरान पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को पथ संचलन में शामिल होने के लिए ड्रेस सौंपते हुए आमंत्रित किया था. इससे पहले भी शहर में अलग-अलग क्षेत्र में पथ संचलन निकाला गया. जिला मुख्यालय के अलावा आष्टा तहसील मुख्यालय पर भी संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य और विशाल चल समारोह निकाला गया. जिसमें हजारों स्वंयसेवकों ने शामिल होकर आकर्षक पथ संचलन किया. पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इसके अलावा दोराहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आरएसएस द्वारा पथ संचलन निकाला गया

Next Post

धारदार तलवार लहराते धराया बदमाश

Sun Oct 12 , 2025
भोपाल:टीला पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को धारदार तलवार लहराते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार- रविवार की रात बादमाश फैसल उर्फ चुहा बादशाह कसाई की दुकान के पास धारदार तलवार हवा में लहरा रहा था. बदमाश लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे लोग भी […]

You May Like