
टीकमगढ़।कोतवाली पुलिस की सक्रियता से तीन महिलाओं को उनका खोया हुआ पर्स वापस मिल गया। जिसमें प्रार्ची जैन निवासी घुवारा अर्चना जैन और रचना जैन निवासी सागर 4 जून को टीकमगढ़ बाजार में खरीदारी कर रही थीं। तभी बीती रात 9 बजे के आस-पास महिलाओं के पर्स गुम हो गया जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई। पुलिस ने एक कैंटीन संचालक की मदद से बैग को मय कीमती समान के साथ बरामद कर महिलाओं को सौप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे महिलाओं का एक बैग बाजार क्षेत्र में खो गया। बैग में एक मोबाइल फोनए सोने के कान के आभूषण,टॉप्स,झुमकी, नाक की कीलए अन्य पुराने सोने के गहने और 8500 रुपए नकद थे। गहनों की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपए थी। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की। अद्र्धसैनिक कैंटीन के मालिक शनि चौधरी की मदद से पुलिस टीम ने बैग की तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैग को सभी कीमती सामान के साथ बरामद कर लिया। कोतवाली में महिलाओं को उनका बैग वापस किया गया।
