शिवपुरी में प्लेन क्रैश होने की अफवाह, जांच में निकला प्लेन नुमा गुब्बारा

शिवपुरी: नरवर क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब काली पहाड़ी गांव में एक विमान दुर्घटना की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते यह अफवाह इतनी प्रबल हो गई कि गांव से लेकर ग्वालियर और शिवपुरी तक के प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई। सूचना मिली थी कि गांव के एक खेत में प्लेन गिर गया है और कुछ लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने आसमान से एक जलती हुई रोशनी वाली वस्तु को खेत में गिरते देखा।

चूंकि वह वस्तु हवाई जहाज की आकृति की थी और उसमें लाइट जल रही थी, इसलिए ग्रामीणों ने बिना जांचे-परखे इसे प्लेन क्रैश मान लिया, बिना किसी धमाके या आवाज के बावजूद। यह चर्चा फैल गई कि बड़ा हादसा हो गया है।जैसे ही मीडिया और स्थानीय लोगों के फोन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचने लगे, नरवर थाना प्रभारी विनय यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जब पुलिस टीम काली पहाड़ी गांव के उस खेत में पहुंची, तो वहां कोई मलबे या हताहत की जगह हवाई जहाज के आकार का एक खिलौना नुमा गुब्बारा पड़ा मिला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

Next Post

आलमपुर नगर परिषद के स्टोर रूम सील

Fri Jan 16 , 2026
भिंड: आलमपुर नगर परिषद के स्टोर रूम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद नगर परिषद के चारों कमरे सील कर दिए गए हैं। सीएमओ अतुल रावत ने स्टॉक रजिस्टर भी जब्त कर लिया है। जांच पूरी होने तक नए सामान की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।सीएमओ […]

You May Like