‘ बैंककार बही साक्ष्य विधेयक-2026’ पर संसद की मुहर, राज्य सभा ने कुछ विपक्षी दलों के बहिंर्गमन के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी

इस विधेयक में पुराने कानून के निरस्तीकरण का भी प्रावधान है। विधेयक पर संक्षिप्त बहस के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदस्यों द्वारा उठाये गये मुद्दों का स्पष्टीकरण दिया। वित्त मंत्री के जवाब के बाद इस विधेयक के विभिन्न उपबंधों के संबंध में प्रस्तुत संशोधनों को ध्वनिमत से निरस्त करते हुए सदन ने विधेयक पारित किये जाने के वित्त मंत्री के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले एक के बाद एक कुछ विपक्षी सदस्यों ने विधेयक पर चर्चा के लिए बुलाये जाने पर दिल्ली में युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृहमंत्री जवाब की मांग उठाने का प्रयास किया और सदन में हंगामा होता रहा।

उपसभापति हरिवंश ने विभिन्न नियमों का हवाला देते हुए उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गये थे।

.....

Next Post

जैनिक सिनर ने सिनसिनाटी ओपन से नाम लिया वापस

Mon Aug 10 , 2026
रोम, 10 अगस्त (वार्ता) इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने सिनसिनाटी ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने विंबलडन खिताब का बचाव करने से पहले, सीज़न के पहले भाग में सभी पांच मास्टर्स खिताब (जो ग्रैंड स्लैम से ठीक नीचे […]

You May Like