पुलिस देख भागे तीन युवक, चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ पकड़ाए

इंदौर: रात में गश्त कर रही हीरानगर पुलिस को देखकर बोलेरो पिकअप से भागने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी में उनके कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपए कीमत की बुलेरो पिकअप बरामद हुई, जो चोरी की निकली. पुलिस अब तीनों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.
घटना 23 सितंबर की रात की है, हीरानगर थाना पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था. इसी दौरान तीन युवक बुलेरो पिकअप लेकर जाते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वाहन लेकर भागने लगे. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ और वाहन की जांच में उसके चोरी का होने की जानकारी सामने आई. पकड़े गए आरोपियों के नाम भीम सिंह पिता अमन सिंह अहिरवार उम्र 20 साल, निवासी सेंटर स्कूल के पीछे भवानी नगर, हेमराज उर्फ गोलू पिता रतिराम अहिरवार उम्र 20 साल, निवासी ज्ञानगंगा स्कूल के पास बाणीनगर और राज पिता बाबूलाल जाखड़ उम्र 19 साल, निवासी सेंटर स्कूल के पीछे भवानी नगर, इंदौर बताए गए हैं.
एसीपी हीरानगर रुबिना मिजवानी ने बताया कि रात की गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से तीन संदिग्धों को पकड़ा है. उनके कब्जे से चोरी की बुलेरो पिकअप बरामद हुई है. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ में अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

बयान दर्ज करने में देरी गवाही खारिज करने का आधार नहीं: हाईकोर्ट

Fri Sep 25 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि बयान दर्ज करने में देरी गवाही को खारिज किये जाने का आधार नहीं है। एकलपीठ ने उक्त आदेश के साथ हत्या के अपराध में दोष सिद्धि के फैसले को बरकरार रखा है।छिंदवाड़ा जिला न्यायालय के द्वारा […]

You May Like