कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान में कहा कि मोदी सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। उसके अजीब फैसले उसके लिए संकट बन गए हैं और लोग उससे नाराज है। श्री रमेश ने कहा कि हाल में उसने यूपीआई पर शुल्क लगा दिया जिससे जनता में भारी रोष है और अब अपनी सरकार के अमेरिका की कंपनियों और डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए लिये गये इस फैसले के बाद पैदा हुए बड़े विरोध से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ये प्रयास कर रही है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर तरफ से ऐसे सवालों और आलोचनाओं के निशाने पर आ गये हैं, जिसका स्तर और तीव्रता पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र के 35 दिन बीत जाने के बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ है, जो अपने आप में अभूतपूर्व है।
श्री रमेश ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि गत 17 अप्रैल को विपक्ष की एकजुटता के कारण मिली हार का बदला लिया जा सके।उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकजुटता को तोड़ने और डराने-धमकाने की कोशिशों के बावजूद वह कायम रहेगी।

