जमीन बेचने का सौदा कर 6 लाख हड़पे

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत इमलई स्थित भूमि को बचेने का 18 लाख 99 हजार रूपए में सौदा करते हुए बयाना 6 लाख रूपये लेकर जालसाज ने भूमि किसी और को बेच दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक अनिरूद्ध सुखेजा पिता रविन्द्र सुखेजा 40 वर्ष निवासी सुधा विहार रामपुर गोरखपुर ने शिकायत करते हुए बताया कि पनागर थाना क्षेत्र में राजेन्द्र कुमार पटेल पिता कुंजीलाल पटेल से उनके स्वामित्व की भूमि इमलई रकवा 0.19 हे. कुल कीमत 18,99,000 में क्रय करने का सौदा तय किया था। जिसका अनुबंध भी हुआ थ। बतौर ब्याना 6,00,000 रूपए राजेन्द्र कुमार पटेल को दिया था।

लेकिन राजेन्द्र कुमार पटेल द्वारा उससे एग्रीमेन्ट बतौर 6 लाख रूपया प्राप्त करने के बाद भी एग्रीमेन्ट को निरस्त कराये बिना महेश यादव को उक्त जमीन को बेच दिया। पुलिस जांच में पाया गया कि राजेन्द्र कुमार पटेल पिता कुंजीलाल पटेल 49 वर्ष निवासी ग्राम इमलई द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि मौजा इमलई ख.न. 899/2 प.ह.न. 30 रकवा 0.19 हेक्टेयर को बेचने का सौदा 18 लाख 99 हजार रूपये में अनिरूद्ध के साथ करते हुए बयाना (एडवांस) 6 लाख रूपये प्राप्त किया एवं उक्त भूमि को उसे न बेचकर किसी अन्य महेश यादव को बेच दिया है। जबकि राजेन्द्र कुमार पटेल द्वारा अनिरूद्ध सुखेजा से एग्रीमेन्ट बतौर 6 लाख रूपये प्राप्त करने के बाद भी अनिरूद्ध सुखेजा के साथ किये गये एग्रीमेन्ट को निरस्त कराये बिना महेश यादव से अधिक राशी लेकर उक्त जमीन को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अनिरूद्ध सुखेजा के साथ धोखाधड़ी की है

Next Post

लाठी से वार कर तोड़ दिए बछिया के पैर, प्रकरण दर्ज

Sat Feb 14 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में बछिया पर खेत मालिक ने क्रूरता पूर्वक लाठी से हमला कर दिया। बछिया के दोनों पैर टूट गए। सूचना मिलते ही गौसकों ने पहुंचकर बछिया की जान बचाई। साथ मामले की रिपोर्ट थाने मेंं दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक रोहित साहू निवासी विद्यासागर वार्ड पनागर […]

You May Like