सब्जी मण्डी मार्ग पर दुकानदारों का बेजा कब्जा, आवागमन ठप

सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न के वार्ड क्रमांक 40 सब्जी मण्डी सड़क मार्ग को फुटपाथी व्यापारियों ने पिछले दो सालों से बेजा कब्जा कर लिया है। जहां आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहता है। बाईक से भी निकलना, जोखिम भरा साबित हो रहा है।दरअसल गल्ला मण्डी के समीप पुरानी सब्जी मण्डी मार्ग अघोषित रूप से फुटपाथी दुकानदारों ने कब्जा किया है।

यह कब्जा आज से नही कुछ वर्षो से है, बल्कि यह कहा जाये कि कोरोना काल के पूर्व से ही सड़क पर ही फुटपाथी दुकानदार सब्जी, फल, विशाद खाना, ठेला सहित अन्य दुकाने सड़क पर लगाकर कारोबार कर रहे हैं। जहां सड़क पूरी तरह से अवरूद्ध होने के कारण राहगीर परेशान हैं। आलम यह है कि सड़क पर ही ततिरपाल तान लिया है और बिना किसी डर-भर के सड़क पर दुकान लगा रहे हैं।

Next Post

मैरिज गार्डन पर दविश, हार जीत का दाव लगाते जुआडिओ को पकड़ा

Thu Oct 9 , 2025
ग्वालियर: देहात थाना पुलिस ने डबरा शहर के एक निजी मैरिज गार्डन पर दविश देकर मैरिज गार्डन के एक कमरे में हार जीत का दाव लगाते जुआडिओ को पकड़ा। जुआ के फड़ से 02 लाख 21हज़ार 530 रुपया और 11मोबाइल 12 बाइको को देहात थाना पुलिस ने मौके से जप्त […]

You May Like