सिंगरौली: आज सुबह लगभग 6 बजे धनौजा मंदिर के पीछे जंगल में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर जंगल में घुस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था और अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक सीधे जंगल की तरफ चला गया। सुबह का समय होने के कारण आसपास लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
