बीच-बचाव करना छात्र को पड़ा मंहगा, मारा चाकू

रीवा। शहर के केन्द्रीय विद्यालय परिसर के बाहर दो छात्र गुटो के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. जिसे घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उसका उपचार चल रहा है. बुधवार की दोपहर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के चार छात्र स्कूटी से केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के छात्र को मारने पहुंचे. परिसर के बाहर ही विवाद को शांत कराने विद्यालय दो के 10 वीं का छात्र अरविंद प्रताप सिंह निवासी अनंतपुर पहुंच गये और उन्होने मामले को शांत कराया. इसके बाद अपने स्कूल की तरफ चल दिये. तभी चारो पीछा कर अरविंद के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया और आरोपी छात्र भाग खड़े हुए. बताया गया है कि आरोपी छात्र केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के छात्र है. फिलहाल अरविंद का उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है.

Next Post

मेट्रोपोलिटन विस्तार से एक्सप्रेस-वे तक: सीएम ने PWD की समीक्षा बैठक में तय की प्राथमिकताएँ

Wed Dec 10 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोपाल–इंदौर में प्रस्तावित मेट्रोपोलिटन क्षेत्र, आसपास के इलाकों और प्रमुख राजमार्गों में सड़क घनत्व बढ़ाया जाए। राजमार्गों का घनत्व राष्ट्रीय मानकों तक पहुँचाने के लिए एक विस्तृत विजन […]

You May Like