दहेज प्रथा के खिलाफ नई पहल, मुस्लिम विकास परिषद का परिचय सम्मेलन

भोपाल। मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद द्वारा राजधानी भोपाल के हमीद मंजिल शादी हॉल में देश का पहला बिना दहेज का मुस्लिम परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि राज्यों से 275 से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इस अनोखी पहल के तहत केवल वे ही प्रतिभागी शामिल हुए जिन्होंने दहेज न लेने और न देने की शपथ ली। सम्मेलन में लगभग 36 परिवारों ने वैवाहिक संबंधों पर सहमति जताई। शहर क़ाज़ी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी और मुफ्ती वसीम ने सादगीपूर्ण निकाह और दहेज मुक्ति का संदेश दिया। परिषद अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर ने बताया कि यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में परिषद पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाया।

Next Post

चोरी और मारपीट की दो घटनाओं में पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

Sat Oct 25 , 2025
इटारसी। शहर में 21 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच चोरी और मारपीट की दो गंभीर घटनाएं दर्ज की गई हैं। तिरूपति कॉलोनी में 69 वर्षीय कृष्ण गोपाल महेश्वरी के घर से अज्ञात चोर 1.60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी व डायमंड जेवर और नगदी ले गए। पुलिस ने मामला […]

You May Like