चंद्रज्योत के बीज खाने से मां और दो बेटों की बिगड़ी तबीयत, सिविल अस्पताल में भर्ती

सौसर : ग्राम रामपेठ में चंद्रज्योत के बीज खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पीड़ितों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। समय रहते मिले प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद अब तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपेठ निवासी मां अर्चना और उसके दो बेटों में शैलेष, देवांशी ने घर पर ही चंद्रज्योत के बीज खा लिए थे। इसके कुछ ही देर बाद तीनों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। परिजनों ने स्थिति बिगड़ती देख तुरंत उन्हें स्थानीय रामपेठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

​स्वास्थ्य कर्मी राजू खंडाइत, पूजा चौहान ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल सौंसर रेफर कराया और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की निगरानी में तीनों का सघन उपचार जारी है। बिएमओ रुपेश बोकडे के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है

Next Post

खैरवारी टोला में पुलिया नहीं, बरसात में आवागमन ठप

Wed Oct 14 , 2026
चितरंगी। चितरंगी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खिरवा के वार्ड क्रमांक-6 स्थित खैरवारी टोला में पुलिया का निर्माण नहीं होने से करीब 180 की आबादी परेशान है। बरसात में नाले के उफान पर आने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, वहीं मजदूरों का आवागमन भी बाधित होता […]

You May Like

Play sound