खैरवारी टोला में पुलिया नहीं, बरसात में आवागमन ठप

चितरंगी। चितरंगी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खिरवा के वार्ड क्रमांक-6 स्थित खैरवारी टोला में पुलिया का निर्माण नहीं होने से करीब 180 की आबादी परेशान है। बरसात में नाले के उफान पर आने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, वहीं मजदूरों का आवागमन भी बाधित होता है। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर आज मंगलवार को वार्ड के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में मांगपत्र सौंपा।

ग्रामीणों के अनुसार टोले में लगभग 35 से 40 घर हैं। पुलिया निर्माण के लिए पहले प्रस्ताव दिया गया था और तकनीकी स्वीकृति टीएस भी हुई थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। आरोप है कि स्वीकृति वार्ड-6 की पुलिया के लिए होने के बावजूद निर्माण दूसरी जगह कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आपात स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कलेक्टर से जांच कराकर खैरवारी टोला में जल्द पुलिया निर्माण शुरू कराने की मांग की है।

Next Post

दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी, पांच साल में उद्यमश्री योजना पर खर्च होंगे एक हजार करोड़ रुपये

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी दे दी गई जिसका उद्देश्य का उद्देश्य राजधानी को स्वच्छ, आधुनिक और तकनीक आधारित औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। सरकार की दस […]

You May Like