
ग्वालियर। आज ग्वालियर शहर में श्री विश्वकर्मा मंदिर, गुड़ा गुड़ी का नाका पर पगडी एवं पुष्पमाला पहनाकर विश्वकर्मा एकता पदयात्रा का स्वागत एवं वंदन अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्वालियर शहर में विश्वकर्मा मंदिर गुडा गुड़ी का नाका पर प्रेमसिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण भाजपा द्वारा सभी संतों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विश्वकर्मा एकता पदयात्रा हैदराबाद से नई दिल्ली तक संत श्री ब्रह्मर्षि पुष्पगिरी महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा विश्वकर्मा समाज की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर सामाजिक बंधु कमल विश्वकर्मा अध्यक्ष, सुदामा गौड, छविराज विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, केशव विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, तरुण विश्वकर्मा, पन्नालाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
