
मझौली (सीधी)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए पंचायत सचिव को जनपद प्रांगण स्थित आर ई एस ऑफिस मझौली के जेस्ट सामने गिरफ्तार किया है। जिन्हें अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला ले जाया बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठोंगा में पदस्थ सचिव रामसुजान तिवारी जिन्हें कई वर्षों से ताला ग्राम पंचायत भी प्रभार के रूप में सौपी गई है। ठोंगा ग्राम पंचायत में पंचायती ठेकेदार से लगभग आठ लाख की स्कूल के बाउंड्री बाल निर्माण के बिल वाउचर पास करने के लिए 40 हजार रुपए की मांग की गई थी। बताया गया है कि पहली किस्त मे 20 हजार रुपए दे दी गई थी। दूसरी किस्त देते शिकायत कर्ता पंचायत ठेकेदार मानेंद्र सिंह पिता योगेंद्र सिंह की शिकायत पर आज 12 अक्टूबर को जनपद पंचायत मझौली प्रांगण स्थित आर ई एस ऑफिस के सामने 20 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर सीधी ले जाया बताया जा रहा है।
