
ग्वालियर। अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 14 नवंबर को स्वास्तिक बैंक्विट हॉल में सुबह 11बजे से आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्राण सिंह मोनू जाट ने आज एक पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही कुरीतियों दहेज प्रथा ब्रह्म भोज एवं पटा जैसी प्रथाओं को बंद कराना है। उन्होंने बताया कि चाहे कांग्रेस और बीजेपी हो, अभी ग्वालियर चंबल संभाग में कोई विधायक या संसद को टिकट नहीं दिया गया है।
हमारे समाज को प्राथमिकता के आधार पर चुनाव में टिकट दिया जाए। उन्होंने चर्चा करते हुए बताया की वर्तमान में सरकार द्वारा आरक्षण को 27 फीसदी से घटाकर 13 फीसदी कर दिया है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आरक्षण को 27 परसेंट किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी यदुवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे वही महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल महिला बिग की प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या गोधरा प्रदेश युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट एवं किसान नेता राकेश टिकैत के भतीजे गौरव टिकेत, उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी सहित लगभग 5000 समाज के लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। पत्रकार वार्ता में संभागीय अध्यक्ष रणधीर सिंह रूहल, जिला अध्यक्ष मलूप सिंह राणा, भिंड जिला अध्यक्ष नवल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य राना एवं युवा जिला अध्यक्ष सोनू राणा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।
