ईओडब्ल्यू की सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा में रेड

 

नगर पालिका परिषद की सीएमओ दिशा डेहरिया के शासकीय आवास सहित कार्यालय तीन ठिकानों में सर्चिंग , शाम तक तस्वीर होगी साफ

 

जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई, जबलपुर (ईओडब्ल्यू) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सिवनी नगर पालिका परिषद की सीएमओ   दिशा डेहरिया के शासकीय आवास सहित कार्यालय तीन ठिकानों में रेड मार दी हैं और सर्चिंग कर रही हैं। एक साथ तीन टीमें कार्रवाई कर रही हैं। टीमों को संपत्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच-पड़ताल चल रही हैं।

शाम तक तस्वीर साफ होगी कि

सीएमओ के यहां कितनी संपत्ति मिली है। फिलहाल टीमें ईओडब्ल्यू की टीम सीएमओ दिशा डेहरिया के सभी बैंक खाता, ट्रांसजक्शन, आभूषण, वाहन,  भूमि और प्लाट से संबंधित दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही हैं।

सीएमओ दिशा डेहरिया पहले छिंदवाड़ा जिले की चांद नगर परिषद और कई नगर परिषद में सीएमओओं के पद में कार्यरत रह चुकी हैं। वर्तमान में बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर परिषद और सिवनी नगर पालिका परिषद के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

 

इनका कहना है

दिशा डेहरिया बालाघाट वारासिवनी में नगर परिषद में पदस्थ है, वर्तमान में सिवनी का प्रभार थी है। दिशा डेहरिया पर आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज है, टीम की सर्च कार्रवाई जारी है।

एव्ही सिंह, उप पुलिस अधीक्षक

ईओडब्ल्यू, जबलपुर

Next Post

युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा 

Thu Jan 30 , 2025
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में  एक्टिवा सवार बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के इरादे से फायरिंग कर दी।  गनीमत रही कि हमले में युवक बाल बाल बच गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक को धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि शुलभ पासी  […]

You May Like