स्कूल में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मासूम छात्रा की मौत

मंडला: निवास (पिपरिया) स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। विद्यालय की छात्रा शिल्पा मरावी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान नागपुर में उसकी मौत हो गई।

गंभीर सवाल यह है कि जब छात्रा की हालत बिगड़ रही थी तब विद्यालय प्रबंधन ने समय पर उचित इलाज और देखभाल क्यों नहीं सुनिश्चित की? परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की अनदेखी ने ही उनकी बेटी की जान ली।

दूसरी ओर, छात्रा की मौत के बाद प्रशासन केवल सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटा है, जबकि सबसे अहम सवाल जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई का है। क्या मासूम की बलि लेने वाले इस लापरवाह रवैये पर शासन-प्रशासन खामोश रहेगा?यह मामला विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Next Post

एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, पिता बोले- '30 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं'

Mon Aug 18 , 2025
गुरुग्राम में बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी, परिवार घर में था लेकिन कोई घायल नहीं। गुरुग्राम, 18 अगस्त (वार्ता): बिग बॉस OTT 2′ के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं […]

You May Like