उदय चोपड़ा का फिल्मों में नहीं चला जादू, यूं बने करोड़ों के मालिक, बर्थडे पर जानिए एक्टर की कहानी

उदय चोपड़ा भले ही एक्टिंग में बड़ा मुकाम न हासिल कर पाए हों, लेकिन बिजनेस और प्रोडक्शन में वो करोड़ों के मालिक हैं। चलिए अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में जानते हैं…

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्हें शानदार लॉन्च मिला, लेकिन करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। इन्हीं में एक धूम फ्रेंचाइजी से मशहूर हुए उदय चोपड़ा का नाम भी है। दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे होने के बावजूद उदय बड़े पर्दे पर खुद को स्टार के तौर पर स्थापित नहीं कर सके, लेकिन उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती।

दरअसल, 5 जनवरी 1973 को मुंबई में जन्मे उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बेहद मजबूत तरीके से की थी। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें (2000) से बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इसके बाद मेरे यार की शादी है में लीड रोल और मुझसे दोस्ती करोगे में कैमियो किया। हालांकि ये फिल्में उन्हें स्थायी स्टारडम नहीं दिला पाईं। वहीं, अभिनेता आज यानी 5 जनवरी को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर चलिए उनके बारे में जानते हैं…

Next Post

ग्वालियर में भी 6 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद

Mon Jan 5 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में सर्दी का सितम जारी है.अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश 6 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए […]

You May Like