ग्वालियर: मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में जो बदलाव किए हैं, वह गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित हैं। सरकार ने खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जन कल्याण का कार्य किया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरों का सरलीकरण भी किया है। उक्त बात उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने रविवार को लक्ष्मीगंज स्थित गोयल वाटिका में आयोजित भाजपा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का व्यापारी एवं प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय निर्मित उत्पादों पर जीएसटी दरें कम की गई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ हुआ है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा आई है और आम जनता को राहत मिली है। मोदी सरकार का प्रयास है कि व्यापारी वर्ग को कर प्रणाली में राहत मिले और व्यापार को प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि आज अगर भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनना है तो इसके लिए जरूरी है आत्मनिर्भर भारत।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, महामंत्रीगण विनोद शर्मा,श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजेश दुबे, श्री राकेश माहौर, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती खूशबू गुप्ता, श्रीमती ममता भिलवार, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी उपस्थित थे।
