तीन वाहन आपस में टकराये, तीन की मौत

कटनी। कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 78 पर एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरखी मोड़ के पास सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब साढ़े 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर तीन वाहन आपस में टकरा गए जिसमें बड़े ट्राला क्रमांक: एच आर -47 जी 4675 से एक 407 क्रमांक: एम पी 20 जीबी 2758 और एक स्कॉर्पियो क्रमांक:-एम पी 21 सी बी 1562 तेज रफ्तार से टकरा गई, जिसमें एक युवक और महिला समेत 17 वर्षीय बालिका की जान चली गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ पर प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान राधा कोल पिता गोकुल कोल 17 वर्ष रूपोंध थाना बड़वारा, हेमा कोल पिता विजय कोल 32 वर्षीय ग्राम बरछेका थाना बड़वारा, मिलन कोल पिता परनाती कोल 50 वर्षीय के रूप में हुई हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में पहलाद पिता मुन्ना कोल 35 वर्ष निवासी मझोली जबलपुर, शुभम विश्वकर्मा पिता लल्लू विश्वकर्मा 32 वर्ष निवासी नीबूया सीधी, गोकुल पिता अच्छेलाल कोल 40 वर्ष रूपोंध थाना बड़वारा, अच्छेलाल कोल पिता शुकला कोल 18 वर्ष रूपोंध थाना बड़वारा, नंदिनी पिता शंकर लाल कोल 18 वर्ष खीरवा नंबर 1 कटनी हैं। सभी को शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कार में 8 लोग सवार थे।मंगलवार को मृतकों के शव पीएम उपरान्त परिजनों को सौंपे गए।

Next Post

उपद्रव का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गिरफ्तारियां शुरू

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रविन्द्र नगर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए‌ थे। दोनों पक्षों ने पथराव, चाकूबाजी के साथ तोडफ़ोड़ की थी। उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाइश दी लेकिन दोनों पक्ष मानने तैयार नहीं थे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस […]

You May Like