खड्डी पुलिस ने दो लापता नाबालिगों को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया

सीधी। खड्डी पुलिस ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से दो लापता नाबालिगों को महाराष्ट्र के मालेगांव से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 3 जून को दोनों के परिजनों ने अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा स्वयं तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। चौकी प्रभारी नीरज साकेत व टीम ने तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से पता लगाकर मालेगांव पहुंचकर दोनों बच्चों को दस्तयाब किया। इस कार्य में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा समेत पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे परिवारों में खुशी लौट आई।

Next Post

105 लीटर कच्ची शराब जब्त,तीन आरोपी दबोचे गए

Wed Jul 16 , 2025
छिंदवाड़ा. बोलेरो वाहन से कच्ची शराब की तस्करी की जा रही थी अमरवाड़ा पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन में रखी 105 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर जिले भर […]

You May Like