105 लीटर कच्ची शराब जब्त,तीन आरोपी दबोचे गए

छिंदवाड़ा. बोलेरो वाहन से कच्ची शराब की तस्करी की जा रही थी अमरवाड़ा पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन में रखी 105 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर जिले भर में अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कार्रवाई के तहत पुलिस को बीती देर रात्रि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि ग्राम थावड़ीकला में अवैध शराब वाहन में रख कर अन्य स्थान पर भेजी जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम थावड़ीकला पहुंची जहां पुलिस ने बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 28 टीए 0921 को रोक कर वाहन की जांच की तो पुलिस ने शराब से भरी 7 कुप्पी रखी हुई बरामद हुई. इस पर पुलिस ने वाहन में सवार आकाश पिता सकरलाल धुर्वे 25 साल निवासी ग्राम झगड़ाबोह , महेश उर्फ मंगल पिता संतोष बंजारा 25 साल निवासी वार्ड न 14 अमरवाड़ा ,अनिल पिता अमीरचंद डेहरिया 25 साल निवासी वार्ड न. 14 अमरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया और शराब से भरी 7 कुप्पी अवैध शराब जब्त कर लिया.

Next Post

सीधी पुलिस का नशामुक्ति अभियान: दो हजार विद्यार्थियों ने ली नशा छोड़ने की शपथ

Wed Jul 16 , 2025
सीधी। पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत 16 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रमों में रैलियां, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन […]

You May Like