
सीधी। पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत 16 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रमों में रैलियां, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन और संवाद सत्रों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए गए।
प्रमुख आयोजनों में कोतवाली सीधी के विद्यालय में 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया, वहीं जमोड़ी, बहरी, अमिलिया, कमर्जी, मोहनिया, पिपराव, बम्हनी, मड़वास, कुसमी और भुईमाड़ थाना क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।
सीधी पुलिस ने संदेश दिया कि नशा अंधकार की ओर ले जाता है, जबकि शिक्षा उजाले की राह है। पुलिस ने सभी नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
