
भोपाल। कल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित कार्यालय परिसर शाम होते ही जगमगा उठा, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
स्थापना दिवस को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। पार्टी के झंडे और बैनरों से कार्यालय को सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बन गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
