
पानसेमल,
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़ीखम में विधायक ने दशामाता मंदिर के निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ भूमिपूजन किया।मंदिर का निर्माण झेंडिया कुंडिया रोड पर होना है,ग्रामीणों ने बताया की ग्राम में माताजी के भक्तो की इच्छा थी की ग्राम में मंदिर बन जाए,और मंगलवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ है जिससे की ग्राम वासी प्रसन्न हे।मंदिर के पुजारी ठानसिंह ब्राह्मणें ने विधायक श्याम बड़ें,जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया है।इस अवसर पर विधायक श्याम बर्डे,जनपद सदस्य प्रतिनिधि नेवरसींग सिंगोरिया,सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद मकवाने,लालसिंग मोरे,राकेश दावरे ,उत्तम चौहान,वाहरिया सिंगोरिया,सेवला पटेल ,रेवसींग ब्रह्माणे,यादव मकवाने ,मनोज सोनवने दिलीप गुजरे ,प्रेमसिंग गुजरे ,हमेश आर्य,संदीप डुडवे,पप्पु राठौड़,दीवान चौहान ,भाया महराज,सचिन सेनानी,कैलाश, महाराज,सतीष हापले,सहित ग्रामीण मोजूद रहे।
