महाकाल से ओंकारेश्वर की दूरी, 40 मिनट में होगी पूरी

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई पीएम श्री पर्यटन हेलीसेवा का नियमित संचालन गुरुवार को शुरू हो गया. पहले ही दिन इस सेवा ने इंदौर से उज्जैन की दूरी मात्र 18 मिनट में तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.यह सेवा विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी, जिससे वे कम समय में दो ज्योतिर्लिंगों (ओंकारेश्वर/ इंदौर के निकट और महाकाल/ उज्जैन) के दर्शन कर सकेंगे. मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की साइट पर ऑनलाइन बुकिंग यात्री कर सकेंगे. ऑफलाइन बुकिंग प्रस्तावित है यह सुविधा अभी चालू नहीं की गई है.

18 मिनट में इंदौर से उज्जैन
पीएम श्री पर्यटन हेलीसेवा के उद्घाटन के पहले दिन, हेलीकॉप्टर इंदौर से उड़ान भरकर निर्धारित समय से काफी पहले उज्जैन के डीआरपी लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचा. इंदौर से उज्जैन पहुंचने वालों में विधायक महेंद्र हडिया, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, रमेश मेंदोला, और अन्य कई भाजपा नेतागण शामिल थे.

उज्जैन में भव्य स्वागत
उज्जैन हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं, उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने अथितिगणो का स्वागत किया. पुष्प वर्षा और ढोल बजाकर खुशियां मनाई गई.

सिंहस्थ और पर्यटन को मिलेगा बड़ा लाभ
नवभारत से चर्चा में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने इस सेवा के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अभूतपूर्व सुविधा प्रदान करेगी. हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं को और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी. इससे लोग कम समय में उज्जैन के महाकाल दर्शन के साथ ही अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

दो ज्योतिर्लिंगों का लाभ
इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पर्यटक और श्रद्धालु कम समय में मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंगों-महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर पाएंगे. सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों में, जहां सड़क मार्ग पर भीड़ अधिक होती है, यह सेवा त्वरित और आरामदायक यात्रा का विकल्प देगी.

धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी की यात्रा
सेवा के शुभारंभ के अवसर पर इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा भी हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे. उज्जैन में, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा के साथ-साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास, संत आनंद दास, और महंत रामचंद्र दास को भी हेलीकॉप्टर से यात्रा कराई गई.

साप्ताहिक शेड्यूल व किराया
इंदौर से उज्जैन तक जो उड़ान होगी वो सुबह 8.00 बजे टेकऑफ़ करेगी व 8.20 लैंडिंग होगी, जिसका किराया 5000 रहेगा. इसी तरह उज्जैन से ओंकारेश्वर सुबह 8.25 से 9.05 उड़ान का किराया 6500 रहेगा. ओंकारेश्वर से इंदौर सुबह 11.30 से 11.55 तक जो उड़ान होगी, उसका किराया 5500 होगा. कुल मिलाकर सप्ताह में 5 दिन तक उड़ान होगी जैसी बुकिंग आएगी वैसे निर्धारित किराया चुका कर यात्री सेवा का लाभ ले सकेंगे. प्रदेश के 6 स्थानों पर यात्री और पर्यटक आवाजाही कर सकेंगे।

Next Post

बाणगंगा रेलवे ओवर ब्रिज का मोड़ 80 फीट होगा चौड़ा

Fri Nov 21 , 2025
इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा खातीपुरा से बाणगंगा उज्जैन रोड को जोड़ने वाला ब्रिज बनाया जा रहा है. उक्त ओवर ब्रिज की डिजाइन में 90 डिग्री एंगल पर मोड़ बन रहा था. अब पीडब्ल्यूडी ने गलती सुधारते हुए 90 डिग्री के मोड को चौड़ा करने के साथ गोलाई बढ़ाने का […]

You May Like