घर का गेट तोड़कर कर ली लाखों की चोरी

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र की काउंटी वॉक कॉलोनी में अज्ञात बदमाश ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मेन गेट तोड़कर लाखों रुपए के जेवर, नगदी और विदेशी करेंसी चोरी कर ली। घटना सुबह करीब एक घंटे के भीतर हुई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना क्षेत्र की काउंटी वॉक कॉलोनी के डी 7 में रहने वाले 51 वर्षीय फरियादी संजय भाटिया ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 6 से 7 बजे के बीच अज्ञात बदमाश ने उनके घर के मेन गेट की चौखट तोड़कर अंदर घूसे और दरवाजा खोलकर घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

चोरी गए सामान में दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र, सोने डायमंड का पेंडल, चांदी का ब्रेसलेट, दो चांदी के गिलास, कैसियो कंपनी की पुरुषों की घड़ी, करीब 50 हजार रुपए नकद, 200 अमेरिकी डॉलर, 2 लाख अफ्रीकी करेंसी और एक मोबाइल फोन (रेडमी नोट 7 प्रो) शामिल है. मामले में थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

Next Post

सलमान खान ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के लिए किया है अब तक का सबसे मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन!

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए लद्दाख की पहाड़ियों में बेहद कठिन ट्रेनिंग की है, जहाँ उन्होंने अपनी चोटों की परवाह किए बिना अपनी फिटनेस को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। सलमान खान […]

You May Like