कक्षा 8वीं-12वीं के लिए सीबीएसई ने शुरू किए ये 19 फ्री कोर्स, एआई और पायथन विषय शामिल

ग्वालियर:सीबीएसई ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 19 नए कोर्स शुरू हैं। जिसे ऑनलाइन ज्वाइन किया जा सकता है। किसी प्रकार की फीस भी नहीं देनी होगी।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोग्रामिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और अन्य एडवांस्ड डिजिटल डोमेन कोर्स को शामिल हैं। हाल ही में इससे संबंधित नोटिस भी नोटिफिकेशन सीबीएसई द्वारा जारी किया गया है।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इन पाठ्यक्रमों जानकारी को छात्रों और अभिभावकों को देने की सलाह भी है। ताकि विद्यार्थी बड़ी संख्या में इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकें। कोर्सेस की अवधि एक 1.5 घंटे से लेकर 20 घंटे के बीच है। इन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों की सूची में “इंट्रोडक्शन टू जेनरेटिव एआई” और “युवा एआई फॉर ऑल” आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े दो कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा सीबीएसई ने “इंट्रोडक्शन टू पाइथन” के साथ-साथ “जीरो लेवल पाइथन लैंग्वेज (इंग्लिश) और “ओ लेवल पाइथन लैंग्वेज (हिंदी) कोर्स ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में “जीरो वेब डिजाइनिंग एंड पब्लिशिंग (हिंदी और इंग्लिश), सीसीसी (कोर्स ऑन कम्यूटर कॉन्सेप्ट (इंग्लिश और हिन्दी भाषा), डिजाइन फ़्लो समेत अन्य कई पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Next Post

अयातुल्ला अली खामेनेई को किया सुपुर्द-ए-खाक

Fri Jul 10 , 2026
मशहद, 10 जुलाई (वार्ता) ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को गुरुवार देर रात को मशहद शहर के ‘इमाम रजा दरगाह’ में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ईरान की समाचार एजेंसी इरना के अनुसार देर रात श्री खामेनेई के बड़े बेटे हुज्जतुलइस्लाम सैय्यद […]

You May Like