हरिद्वार में श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिक्षुक गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम में मुकदमा दर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाल कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों पर अभियान चलाया। इस दौरान श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर जबरन भीख मांगने और उन्हें परेशान करने के आरोप में 31 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने गंगा स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की। साथ ही मोबाइल फोन, आभूषण, पर्स और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने तथा भीड़ में सक्रिय चोरों से सावधान रहने के प्रति जागरूक किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल रमेश, मान सिंह, भूपेन्द्र गिरी, अमित कुमार, रितेश कुमार और नितिन रावत शामिल रहे।

Next Post

स्मार्ट मीटर से एक माह में 18.26 करोड़ की बिजली बिल में छूट

Thu Oct 15 , 2026
इंदौर। स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं को बिल में राहत देने के साथ सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे रहे हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में सितंबर के बिलों में 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (टीओडी) योजना के तहत कुल 18.26 करोड़ […]

You May Like

Play sound