PF से चुका सकते हैं Home Loan! जानिए ईपीएफओ के नियम, टैक्स और फायदे-नुकसान का पूरा हिसाब

नयी दिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के नियमों के तहत अब कर्मचारी जरूरत पड़ने पर अपने पीएफ खाते की जमा राशि से होम लोन का प्रिंसिपल चुका सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के नियमों के तहत अब कर्मचारी जरूरत पड़ने पर अपने पीएफ खाते की जमा राशि से होम लोन का प्रिंसिपल चुका सकते हैं। मौजूदा हाउसिंग लोन का भुगतान करने के लिए आमतौर पर 10 साल की ईपीएफ सदस्यता अनिवार्य होती है, जबकि हाउसिंग सोसाइटी के सदस्य या पहली बार घर खरीदने वाले पात्र कर्मचारी 3 साल की सदस्यता के बाद अपने पीएफ कॉर्पस का 90 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए प्रॉपर्टी कर्मचारी, उसके जीवनसाथी या दोनों के जॉइंट नाम पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

टैक्स के मोर्चे पर लगातार 5 साल या उससे अधिक की सेवा पूरी होने पर पात्र निकासी टैक्स फ्री रहती है, जबकि इससे पहले निकासी करने पर टैक्स के साथ तय शर्तों में टीडीएस भी कट सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होम लोन की ब्याज दर पीएफ पर मिलने वाले ब्याज से अधिक है तो कर्ज घटाने में मदद मिल सकती है, लेकिन कंपाउंडिंग के नुकसान और रिटायरमेंट सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना चाहिए। इसके अलावा नौकरी छोड़ने के बाद निष्क्रिय खाते पर आखिरी योगदान के 36 महीने बाद तक ब्याज मिलने के नियम और केवाईसी अपडेट रखने की सलाह भी दी गई है।

Next Post

Asean Summit: फिलीपींस में होने वाला आसियान समिट क्या है?

Mon Nov 16 , 2026
फिलीपींस, मोदी की फिलीपींस यात्रा में ASEAN-India और East Asia Summit पर क्या चर्चा होगी? चीन की बढ़ती ताकत, भारत का व्यापार घाटा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग एजेंडे में रहेंगे। दुनिया में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला […]

You May Like