
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक महिला के खाते से 4 लाख रूपए जालसाजों ने उड़ा दिए. पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक शालिनी पति शरद (70) सागर इंडन गार्डन निवासी हैं. शालिनी एक टिफिन सेंटर चलाती हैं. काम से होने वाली आय को वह अपने बैंक अकांउट में जमा करती है. शालिन ने पुलिस को बताया कि बीते नवंबर महीने में उन्होंने अपने बैंक खाते में चार लाख रुपए कम दिखने पर बैंक कर्मियों से बात की. इस बीच पीड़ित ने मोबाइल पर आए मैसेज चेक किया तो पाया कि उसके खाते से दो-दो लाख रुपए की रकम दो बार में निकाली गई है. शालिनी ने पुलिस का बताया कि उनकी तरफ से किसी न ही आनलाइन और न ही चैक के माध्यम से राशि दी गई है. इसके बावजूद भी खाते से रुपए निकाल लिए गए. पीड़िता के बयान के आधार पर मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
