वेंस ने मोदी को अमेरिका की ओर से सभी प्रकार के सहयोग की पेशकश की

नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की और पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की भर्त्सना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की ओर से सभी प्रकार के सहयोग की पेशकश की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक्स पर आधिकारिक हेंडल पर अपने संदेश में लिखा, “उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और जम्मू कश्मीर में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दोहराया कि अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।”

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए उपराष्ट्रपति वेंस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री वेंस 21 अप्रैल को भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे थे। वह इस समय अपनी यात्रा के अंतिम चरण में आगरा पहुंच गये हैं और वह कल स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

Next Post

पुस्तक पढ़ने का आनंद सबसे श्रेष्ठ: यादव

Wed Apr 23 , 2025
भोपाल, 23 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने आशा की है कि सभी पुस्तक मेले का भरपूर लाभ उठाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि विश्व पुस्तक दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति कोई न कोई पुस्तक अपने पास अवश्य रखे। […]

You May Like