कलेक्टर ने दिव्यांग पुनर्वास केंद का किया औचक निरीक्षण

सिंगरौली : आज दिन शनिवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने फिजियोथैरेपी विभाग में भ्रमण के दौरान चिकित्सक लाभ लेते हुए मरीजो से मिलकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए वही एक दिव्यांग को कान की मशीन प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक विभाग में हो रहे कृत्रिम लिंब्स के निर्माण की प्रक्रिया को बारीकी से देखते एवं समझते हुए रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की साथ ही पूर्ण आश्वासन दिया की दिव्यांगों के लिए हो रहे इस पुनीत कार्य का और विस्तार किया जाएगा। जिससे नि:शक्तजनों को और लाभ पहुंचा कर उनका समग्र पुनर्वास किया जा सके। जिसके लिये जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी को हर संभव सहयोग निरंतर किया जाएगा। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Next Post

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जमोड़ी पुलिस ने मारा छापा

Sun Feb 23 , 2025
आरोपियों को किया गिरफ्तार, विवेचना जारी सीधी :बड़े शहरों की तर्ज पर सीधी शहर में भी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में जमोड़ी थाना पुलिस द्वारा मारे गए छापे में हुआ। पुलिस […]

You May Like