गड्ढों से भरी सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, भैंस को सौंपा ज्ञापन

इटारसी। शहर की जर्जर सड़कों और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने सूखा सरोवर मार्ग पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से रेड कारपेट बिछाकर विरोध जताया और ज्ञापन लेने न आने पर भैंस को ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा कि सड़कों की हालत इतिहास में सबसे खराब है, जिससे नागरिक परेशान हैं। यह मार्ग तीन स्कूलों, बाजार और स्टेडियम से जुड़ा है, जहां रोज हजारों लोग गुजरते हैं। जायसवाल ने कायाकल्प योजना की सड़कों में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित नपा सत्ता के नशे में जनता की समस्याओं से बेपरवाह है। प्रदर्शन में अजय शुक्ला, गोल्डी चौधरी, एनएस चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

राहत: अब दो मंडियों में हो सकेगी उपज की नीलामी

Wed Nov 5 , 2025
भैरूंदा। कृषि उपज मंडी में बंपर आवक के चलते मंडी परिसर छोटा पड़ गया. इस व्यवस्था को सुचारू व पटरी पर लाने के लिए प्रशासन व मंडी प्रशासन ने निर्णय लिया कि अब एक जगह नहीं दो जगह उपज की नीलामी होगी. इन दिनों मंडी में उपज की जोरदार आवक […]

You May Like